22 से पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होने की उम्मीद
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में 22 अप्रैल से स्नातक पांचवें सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा होने की उम्मीद है। परीक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही परीक्षा फार्म भरने की तारीख जारी कर दी जायेगी। हाल में ही विवि ने चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को भी निर्देश दे दिया है कि वे छात्रों का फार्म भराने की तैयारी कर लें। उम्मीद जतायी जा रही है एक हफ्ते में फार्म भरने की तारीख जारी हो जायेगी और उसके बाद परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.