22 सेंटरों में प्राविधिक सहायक की परीक्षा आज
कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्राविधिक सहायक की परीक्षा रविवार को होगी। इसके लिए शहर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 9981 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सुबह 10 से 12 दो पालियों में परीक्षा होगी। हर परीक्षा केंद्र में 300 से 500 तक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मुस्तैद किया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र को कोषागार के डबल लॉक से निकाला जाएगा। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई। हर परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से होकर गुजरना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.