समस्तीपुर, फरवरी 7 -- समस्तीपुर। बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ, बिहार (पटना) के आह्वान पर जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले बुधवार को 22 सूत्री मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मियों ने महा संघ स्थल से शहर में जुलूस निकाला। लाल झंडों के साथ निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची, जहां जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने एनएचएम कर्मियों के पिछले वर्ष के कार्य बहिष्कार की अवधि का अविलंब वेतन भुगतान, सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर डाटा ऑपरेटर की बहाली, ओपीएस लागू करने, चार लेबर कोड को निरस्त करने, आशा एवं ममता कोरियर का लंबित मानदेय भुगतान एवं स्थायी बहाली जैसी मांगों को लेकर गगनभेदी नारे लगाए। प्रदर्शन का संयुक्त नेतृत्व जिला मंत्री राजीव रंजन एवं जिला अध्यक्षा अवलेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.