शामली, जुलाई 31 -- शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के बैनर तले गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गंगाराम मौर्य के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। गुरूवार को दिए ज्ञापन में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, सहायता प्राप्त विद्यालयों का राजकीयकरण करने, सेवा सुरक्षा से संबंधित धारा 12, 18 एवं 21 को पुनः लागू करने तथा सहायक अध्यापक का पदनाम बदलकर सहायक प्रवक्ता किए जाने की मांग की। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश के स्थान पर 30 दिन का अर्जित अवकाश, माता अथवा पिता के निधन पर 15-15 दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश तथा महिला शिक्षकों को प्रत्येक माह दो दिन का विशेष अवकाश देने की भी मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- 22 सूत्री...