बिजनौर, सितम्बर 14 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू और प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितम्बर को किसान कलक्ट्रेट में महापंचायत करेंगे। सरदार वीएम सिंह से भी समय ले लिया गया है। उन्होंने सभी से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का मांगों के लेकर डीसीओ कार्यालय पर धरना चल रहा है। पिछले 20 अगस्त से धरने पर गन्ने के दाम 600 रुपये कुंतल किए जाने और गन्ना भुगतान पर अविलंब ब्याज के विवरण की मांग को लेकर डीसीओ कार्यालय पर धरना चल रहा है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि 26 दिन से बारिश के बीच में भी धरने पर बैठने के बाद भी ना तो ब्याज का कोई हिसाब गन्ना विभाग दे रहा है और ना बिलाई शुगर मिल का गत वर्ष का गंना भुगतान मिल रहा है। जनपद के...