औरैया, अप्रैल 12 -- कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी से घसा पुरवा वाया ढिकियापुर संपर्क मार्ग का निर्माण पिछले 22 वर्षों से अधर में लटका है। जर्जर और उखड़ी सड़क से गुजरने को मजबूर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत का निस्तारण भी अधिकारियों ने बिना मौके पर जांच किए ही कर दिया, जिससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई है। करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग का आधा हिस्सा ढिकियापुर से घसा पुरवा तक पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। हल्की बारिश में यह सड़क कीचड़ और दलदल में बदल जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग से घसा पुरवा, सूखमपुर, करौधा, बिझाई समेत कई गांवों के हजारों लोग कंचौसी बाजार, रेलवे स्टेशन, बैंक और अस्पताल तक आवागमन करते हैं। छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से स्कूल-कॉलेज जाते हैं। ग्रामीणों का कहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.