हापुड़, फरवरी 14 -- दुष्कर्म के मामले में 22 साल पहले फरार हुए आरोपी को पुलिस ने आखिर पकड़ ही लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती से गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म की घटना को करीब 22 साल पहले अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। काफी तलाश किए जाने के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। पिछले दिनों मुखबिर द्वारा आरोपी के दिल्ली में होने की जानकारी दी गई। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश की। शुक्रवार की रात को पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी 22 साल से ही दिल्ली में अलग-अलग स्थान पर जगह बदल कर रह रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.