22 साल बाद दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी, जून 10 -- कोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 36 साल पहले बहला फुसलाकर कर युवती के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोठी थाने के एसएसआई शिव सागर तिवारी के मुताबिक वर्ष 1990 में थाना क्षेत्र के एक गांव से सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के सियारपुर गांव निवासी आरोपी रामचरन लोनिया पुत्र पुत्तीलाल पर युवती को बहला फुसला कर अपहरण कर लिया था। उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। संबंधित धाराओं में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान आरोपी लंबे समय से फरार था। न्यायालय से कई वारंट जारी होने के बाद कोठी पुलिस ने तलाश शुरू की। 22 साल बाद फरार आरोपी रामचरन लोनिया को पुलिस ने उसे गंगागंज भानमऊ मार्ग से एक चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.