22 साल बाद एथलेटिक्स में लौटीं गीता, जैवलिन थ्रो में जीता कांस्य
बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- देवीपुरा प्रथम निवासी खिलाड़ी गीता तेवतिया ने करीब 22 साल बाद एथलेटिक्स में वापसी करते हुए जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बरेली स्थित एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 26 और 27 सितंबर को आयोजित 29वीं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में उन्होंने बुलंदशहर जिले का प्रतिनिधित्व किया। गीता तेवतिया ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए किसी कोच की मदद नहीं ली, बल्कि सेल्फ ट्रेनिंग के जरिए अभ्यास किया। प्रतियोगिता के दौरान भारी बारिश के बावजूद उन्होंने जैवलिन थ्रो में हिस्सा लिया और कांस्य पदक हासिल किया।इससे पहले गीता तेवतिया ने वर्ष 2003-04 में जैवलिन थ्रो की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। यह भी पढ़ें- 22 साल बाद एथलेटिक्स में लौटीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.