22 साल बाद एडीए के नीरज खंड योजना का विवाद थमेगा
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एडीए की रामघाट रोड स्थित स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में नीरज खंड के मूल आवंटियों का विवाद 22 वर्षों के बाद खत्म होने जा रहा है। एडीए ने सार्वजनिक सूचना जारी कर 169 मूल आवंटियों से कहा है कि वे पुराने आवंटित प्लाट के स्थान पर नई योजना में फ्लैट लेने के विकल्प पर अपनी सहमति दें। इसके लिए 30 जून अंतिम तिथि तय की गई है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें चार प्रतिशत ब्याज के साथ जमा राशि वापस लौटाई जाएगी। स्वर्णजयंती नगर विस्तार योजना वर्ष 2004 में शुरू हुई थी। इसके तहत लगभग 14 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय भूखंड व मकान आवंटित किए गए थे। इसका नाम नीरज खंड रखा गया था। योजना में कुल 248 आवंटियों में से कई को भूखंड नहीं मिल पाए थे। इसके कारण 22 वर्षों से विवाद चला आ रहा था। इनमें से कुछ ने एडीए से अपना पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.