22 साल पुराने मुठभेड़ केस में पूर्व दस्यु मंगली केवट की पेशी टली, 18 जून को अगली सुनवाई
उरई, मई 20 -- उरई, संवाददाता। 22 साल पुराने पुलिस मुठभेड़ मामले में पूर्व दस्यु सरगना मंगली केवट की बुधवार को डकैती कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन किसी कारणवश उसे अदालत में पेश नहीं किया जा सका। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख निर्धारित की है। मामला कुठौंद थाना क्षेत्र में बीती 1 जून 2004 को कुठौंद थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिलउआ के पास कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में एकत्र हैं। इनका नेतृत्व मंगली केवट कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने औरैया जनपद के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों ने फरार बदमाशों के नाम मंगली केवट, राजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.