जमशेदपुर, जून 13 -- जमशेदपुर को मेट्रो क्षेत्र का दर्जा देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 22 वर्ष पुराने लंबित प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।

अनुमानित समय उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में तत्कालीन उपायुक्त सुनील कुमार वर्णवाल ने शहर की बढ़ती आबादी, विस्तारित शहरी क्षेत्र और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जमशेदपुर को मेट्रो क्षेत्र घोषित करने की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी थी। ज्ञापन में कहा गया है कि उस समय तैयार प्रस्ताव में केंद्र सरकार के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए जमशेदपुर को मेट्रो क्षेत्र का दर्जा देने की वकालत की गई थी।

समर्थन और सुविधाएं इसके समर्थन में 30 नवंबर, 2004 को प्रकाशित समाचार और संबंधित दस्तावेज भी मुख्यमंत्री को उप...