नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- होंडा कार्स इंडिया भारतीय बाजार में अपनी जमीन को फिर से तलाश रही है। कंपनी आने वाले कुछ सालों में यहां 10 से ज्यादा नए मॉडल लाने वाली है। होंडा ने मौजूदा छठी-जनरेशन CR-V को भारत में कभी लॉन्च नहीं किया, लेकिन वो इसका सातवीं-जनरेशन मॉडल हमारे मार्केट में लाएगी। जापान में इस पर काम चल रहा है, जहां होंडा ने हाल ही में एक टेक्नोलॉजी वर्कशॉप में अगली-जनरेशन मिड-साइज प्लेटफॉर्म दिखाया, जिस पर यह मॉडल तैयार किया जाएगा। नेक्स्ट-जनरेशन होंडा CR-V का प्लेटफॉर्म मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी हल्का होगा। आने वाली SUV अपने प्लेटफॉर्म-मेट्स के साथ 60% से ज्यादा पार्ट्स शेयर करेगी, जिसमें अगली-जनरेशन होंडा सिविक और अगली-जनरेशन होंडा अकॉर्ड शामिल होंगी। नए प्लेटफॉर्म के साथ, होंडा CR-V अगली जनरेशन में एक नया हाइब्रिड सिस्टम भी अपनाएग...