22 साधु-साध्वियों का मधुबन में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
गिरडीह, जुलाई 26 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण वर्षाकालीन चातुर्मास को लेकर विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज सम्मेदशिखर मधुबन में साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जुटान शुरू हो गया है। आगामी चार महीनों तक साधु-संत एक ही स्थान पर रहकर साधना, आराधना, स्वाध्याय और धर्म प्रवचन करेंगे। चातुर्मास को लेकर मधुबन का धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। रविवार को आचार्य महासेन सूरी जी महाराज के नेतृत्व में 22 साधु-साध्वियों का जैन श्वेताम्बर सोसाइटी, मधुबन में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। आचार्य श्री के स्वागत में नगर भ्रमण के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Etah News: चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.