बोकारो, अगस्त 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 22 व 23 अगस्त को फॉर्म-6 व फॉर्म-8 भरने के लिए द्वितीय और अंतिम विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष शिविर का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा आवश्यकतानुसार नाम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूर्ण करें। ऐसे पात्र भारतीय नागरिक, जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा अर्हता 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं और झारखंड के किसी मतदान केंद्र क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे मतदाता सूची में पंजीकरण के ...