भदोही, अप्रैल 22 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 22 दो पहिया वाहनों का चालान किया। साथ ही उन्तीस हजार रूपये का समन किया गया। गोपीगंज थाने की पुलिस ने बंजारी गांव से एक, हरिहरपुर से तीन, अमवांमाफी से एक, सुरियावां ने डंगहर से एक, नागमल से एक, भिखारीरामपुर से एक, अभियां से एक व्यक्ति के साथ ही कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस की ओर से भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप के बीच भी दोपहर में लापरवाह वाहन चालकों की सुधि ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...