देहरादून, मार्च 6 -- दून में जमीन हड़पने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 22 साल से लापता एक युवक को कागजों में मृत दर्शाकर उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और फिर करोड़ों की जमीन पहले मां के नाम दर्ज करवाई और बाद में उसे बेच डाला। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने इस विवादित जमीन पर बैंक से लोन भी ले लिया। मूल रूप से नालासोपारा, महाराष्ट्र निवासी बुजुर्ग महिला प्रतिमा लाखीराम कंसवाल के पावर ऑफ अटॉर्नी धारक अर्जुन सिंह भंडारी ने आईजी गढ़वाल को दी शिकायत में बताया कि अजबपुर खुर्द में उनके बेटों विनोद और राकेश के नाम 406 वर्गमीटर जमीन है। छोटा बेटा राकेश साल 2004 से मुंबई से लापता है। जमीन खरीदने के बहाने प्रदीप सकलानी नाम के व्यक्ति ने परिवार का भरोसा जीता और लापता बेटे को कोर्ट के जरिए मृत घोषित कराकर जमीन मां के नाम कराने का झांसा दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.