मधुबनी, फरवरी 3 -- मधेपुर, निज संवाददाता। एक 22 वर्षीया नवविवाहिता का एक 23 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर अपहरण करने का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना चार दिन पूर्व 31 जनवरी को घटित हुई बतायी गई है। इस संबंध में अपहृता के पति ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें झंझारपुर आरएस थाना के एक गांव के 23 वर्षीय युवक को नामजद किया गया है। आरोपित युवक नवविवाहिता के मायके का निवासी है। प्राथमिकी में अपहृता के पति ने बहला-फुसलाकर व प्रलोभन देकर पत्नी का अपहरण कर लेने की बात कही है। पत्नी द्वारा घर से सोने व चांदी का जेवरात भी लेकर चले जाने की बात कही गई है। एफआईआर के अनुसार, मधेपुर थाने के एक गांव के 29 वर्षीय युवक की शादी झंझारपुर आरएस थाना के एक गांव के 22 वर्षीय युवती संग 21 नवंबर 2025 को हुई थी। यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.