कटिहार, अप्रैल 2 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 22 लीटर देशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मरखाहा दुर्गापुर निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त कर ली। इस संबंध में सेमापुर थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.