एटा, अप्रैल 1 -- जनपद की 575 ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों को पनपने से रोकने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग से बनाई गई 1749 टीमों के कंधों पर है। इनके माध्यम से करीब 22 लाख लोगों को संचारी रोग के प्रकोप से बचाने को पहल शुरू की गई है। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि एक से 30 अप्रैल चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ आज से हो गया है। अभियान में जनपद के 575 ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम, फैलाव से रोकने की जिम्मेदारी 1749 टीमों को सौंपी गई है। इन टीमों में आशा, आंगनबाडी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 1749 टीमों के कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए 176 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इनका कार्य टीमों की ओर से किए जा रहे कार्यों की मॉनीटरिंग कर जानकारी नोडल अधिकारियों को देने की है। अभियान...