उरई, अगस्त 9 -- कालपी। संवाददाता ग्वालियर के पुरानी छावनी थाने की पुलिस टीम ने 22 लाख रुपये के सामान चोरी के मामले में फरार आरोपित आदित्य द्विवेदी की तलाश में रविवार सुबह कालपी कोतवाली पुलिस के साथ दबिश दी। जिसके खिलाफ ग्वालियर के पुरानी छावनी थाने में रिपोर्ट दर्ज है। फिलहाल आरोपी आदित्य द्विवेदी पुलिस को नहीं मिला।ग्वालियर के थाना पुरानी छावनी के एसआई सुनील तोमर ने कालपी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप के साथ मिलकर मुहल्ला राजघाट स्थित आदित्य द्विवेदी निवासी मंगरौल के घर छापा मारा। हालांकि दबिश के दौरान आरोपित घर पर नहीं मिला।पुलिस के मुताबिक आदित्य द्विवेदी एक नेटवर्किंग कंपनी में काम करता था। उसने फरवरी 2023 में ग्वालियर स्थित कंपनी के गंगामालन हब से करीब 22 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। पूरी वारदात कंपनी में लगे सीसीटीव...