मऊ, अप्रैल 22 -- मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र की निवासिनी रानू सिंह पत्नी स्व. अजीत सिंह ने मुहम्मदाबाद गोहना थाने में बुधवार की शाम को 22 लाख रुपये से अधिक लेनदेन के मामले में तीन नामजद देवाजीत, संगीता और उमेश समेत अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2), 351 (3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पैसा मांगनें पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...