मोतिहारी, मई 25 -- पकड़ीदयाल,निसं। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-2 में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 22 लाख रुपये के जेवरात और 3 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मकान मालिक सुरेंद्र प्रसाद 8 मई को अपने गांव चले गए थे और घर में ताला बंद था। वहीं किराएदार संजय प्रसाद, जो पिछले एक वर्ष से उक्त मकान में रह रहे हैं, 21 मई को अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। सोमवार सुबह चोरी की सूचना मिलने पर दोनों पकड़ीदयाल पहुंचे। घर के अंदर सभी सामान बिखरे पड़े थे। किराएदार संजय प्रसाद ने बताया कि चोर उनके कमरे से करीब 18 लाख के जेवरात व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। डब्लूडीओ 2 कार्यालय में संजय प्रसाद एलईओ के पद पर कार्यरत हैं। मकान मालिक सुरेंद्र प्रसाद...