सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार की दोपहर हिन्दुआरी पुल के पास से 101.76 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत 22 लाख रुपये आंकी गईहै। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने शनिवार की दोपहर बभनौली चौराहे के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिसका पीछा कर हिन्दुआरी पुल के पास पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 101.76 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह निवासी रैपुरिया, थाना चुनार, मिर्जापुर बताया। बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया तथा बाइक को सीज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.