हापुड़, अप्रैल 14 -- ब्रजघाट, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर समय समय पर वाहनों की संख्या बढ़ने से लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को जल्द निजात मिल सकेगी। यहां पर टोल प्लाजा की लाइनों में बढ़ोतरी करते हुए 16 की बजाए 22 लाइन का किया जाएगा। इसको लेकर कार्य शुरू हो गया है। बता दें कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर अप्रैल माह में पूर्ण रूप से कैशलैस कर दिया गया है। यहां पर वाहनों की संख्या भी निंरतर बढ़ रहा है। शनिवार और रविवार को तो यहां पर जाम की समस्या सर्वाधिक हो जाती है। यह भी पढ़ें- सावधान! कल से बदल रहे हैं टोल के नियम; 10% से ज्यादा वजन हुआ तो लगेगा 4 गुना तक टैक्स ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होती है। वर्तमान में यहां पर 16 लाइनों से वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन यह लाइ...