22 रोजगार सेवकों व 9 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस
पीलीभीत, सितम्बर 26 -- बीसलपुर। डीसी मनरेगा हेमंत कुमार यादव ने जीराम जी योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों और सृजित मानव दिवस की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 34 ग्राम पंचायतों में लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम मानव दिवस सृजित किए गए हैं। कई पंचायतों में जॉबकार्ड धारकों को काम नहीं दिया गया और कई जगह कार्य अधूरे पड़े हैं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीसी मनरेगा निर्देश पर बीडीओ सर्वेश कुमार ने 34 गांवों से संबंधित 22 रोजगार सेवकों और 9 ग्राम पंचायत अधिकारियों मुकेश कुमार राना, संतोष कुमार वर्मा, जाकिर अली, आरेंद्र गंगवार, रेनू देवी, रितेश शुक्ला, विजय तिवारी, राहुल गंगवार, नेहरूद्दीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया गया है। सभी रोजगार सेवकों को निर्देश दिए गए हैं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.