22 राज्यों के 1500 खिलाड़ियों ने डीपीएस रुद्रपुर में दिखाया दम
रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से करीब 1500 खिलाड़ी और प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। इनके साथ 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक और आयोजन अधिकारी भी प्रतियोगिता में जुटे हैं। चैंपियनशिप का समापन दो अक्टूबर को होगा। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और खेल भावना पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि रहे। एसपी सॉल्वेंट के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल और रुद्रपुर सॉल्वेंट के निदेशक अशोक बंसल विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। डीएम नितिन सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.