नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Sawan putrada ekadashi vrat date: हर साल श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को सावन (श्रावण) पुत्रदा एकादशी व्रत रखा जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। जबकि सावन का महीना भगवान शिव को। ऐसे में श्रावण पुत्रदा एकादशी का दिन भगवान हरि के साथ भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए अति उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक व्रत करने और पूजा-पाठ करने का अक्षय पुण्य मिलता है और जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। एकादशी व्रत के प्रभाव से मनुष्य को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस बार श्रावण पुत्रदा एकादशी दो दिन होने के कारण व्रत की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। जानें किस दिन रखा जाएगा श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत।श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत 2026 कब है: पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि...