पीलीभीत, नवम्बर 29 -- पीलीभीत। फ्यूचर स्टार्स यू-14 प्राइज मनी क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मैच में 22- यार्ड्स क्रिकेट अकैडमी ने केपीएस बरेली को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनायी। नरेंद्र को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया। 22-यार्ड्स क्रिकेट अकैडमी और इनिशियम ग्लोबल स्कूल के मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केपीएस की टीम ने 25.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 87 रनों का स्कोर बनाया। हर्ष चौधरी ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। अंश सिंह ने 15 रन की पारी खेली। 22-यार्ड्स अकेडमी से नरेंद्र ने पांच और विवान गंगवार ने तीन व तन्मय और कार्तिकेय ने एक एक विकेट चटकाया इसके जवाब में 22-यार्ड्स की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। कार्तिकेय ने सर्वाधिक रन 40 रनों की पारी खेली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.