22 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
पिथौरागढ़, जून 8 -- डीडीहाट। नगर के रामलीला मैदान में राइंका के पूर्व छात्र संगठन ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षा में राज्य, जनपद व स्थानीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले 22 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रयोजक चांदनी इंटरप्राजेज के नवीन टोलिया ने बताया कि विगत नौ वर्षो से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। टोलिया ने कहा कि क्षेत्रीय प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में गणेश सिंह मर्तोलिया, नरेन्द्र सिंह जंगपांगी, राम सिंह जंगपांगी, किशोर साह, कुण्डल कन्याल, दिनेश गुरुरानी, दुष्यंत पांगती, रघुनाथ सिंह चौहान, भास्करनंद पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.