लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में 22 मार्च से संभावित ऐतिहासिक चैती मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नगर पालिका, तहसील प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मेले की सभी जरूरी तैयारियों को समय से पूरा करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मेले के आयोजन में सुविधा, सुरक्षा और सुगमता पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य है कि यह ऐतिहासिक चैती मेला सुरक्षित, सफलतापूर्वक संपन्न हो, जिससे स्थानीय जनता और दूर-दराज से आने वाले दुकानदारों और दर्शकों को क...