हरदोई, मार्च 9 -- हरदोई, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद में आठ मार्च से 22 मार्च तक 'जल महोत्सव पखवाड़ा' मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायतों तक जागरूकता और सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार और जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पेयजल योजनाओं में जनसहभागिता बढ़ाना, जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा पेयजल व्यवस्थाओं की दीर्घकालिक स्थिरता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और जल संरक्षण से जुड़े जागरूकता अभियान, गोष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.