मोतिहारी, मार्च 13 -- मोतिहारी, हिप्र.। आगामी 22 मार्च को जिले में बिहार दिवस का भव्य आयोजन कराया जाएगा। डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियो की बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में उपस्थित शिक्षा विभाग के पदाधिकारियो को बिहार दिवस के अवसर पर जिला के विद्यालयों में प्रभात फेरी निकालने एवं विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर विद्यालयों में वाद विवाद प्रतियोगिता,पेंटिंग, रंगोली, क्विज एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराने की बात कही गई। बिहार दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय सहित सभी जिला स्तरीय कार्यालय में साफ सफाई व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर कार्यालय भवनों को सजान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.