बरेली, मार्च 17 -- बरेली। उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी(प्रा) परीक्षा 22 मार्च को जिले के कुल 24 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे 11.30 बजे तक आयोजित होगी। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे ने बतायाकि परीक्षा को संपन्न कराने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो इसके लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...