मऊ, मार्च 17 -- मऊ। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटिया में योग गुरु बाबा रामदेव का आगमन 22 मार्च को होगा। इस दौरान योग गुरु शिक्षकों, छात्रों समेत समाज के विभिन्न वर्ग को योग महत्वपूर्ण टिप्स देने के साथ ही संवाद भी करेंगे। यह जानकारी स्कूल के प्रबंधक और आयोजक मुरलीधर यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान दिया। पतंजलि योग समिति के पूर्व के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी व महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी संगीता द्विवेदी ने बताया कि एक कार्यक्रम काफी ऐतिहासिक होगा। इसमें योग गुरु भारतीय शिक्षा बोर्ड, योग, स्वदेशी विचार और स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पतंजलि परिवार के सदस्य पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इसके लिए वृहद जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.