कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर। सहायक महानिरीक्षक निबंधन बीएस वर्मा ने बताया कि मार्च में नवरात्र पर्व का समय होने के कारण विलेखों के पंजीकरण में वृद्धि होने की संभावना है, जिसमें अधिक से अधिक लोग कार्यालय में विलेख पंजीकरण कराने के लिए उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि 22 मार्च दिन रविवार को अवकाश के दिन भी जिले के सभी उपनिबंधक कार्यालय जनसामान्य की सुविधा तथा राजस्व हित में खुले रहेंगे और सामान्य कार्य दिवस की भांति विलेखों के पंजीकरण का कार्य सायं 6 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने उप निबंधक पडरौना सदर, हाटा, कसया, तमकुहीराज, कप्तानगंज व खड्डा को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ तथा समस्त संबंधितों को समयांतर्गत सूचित करते हुए आम जनमानस के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.