पिथौरागढ़, मार्च 11 -- पिथौरागढ़ अंडर-19 यूथ महिला और पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता हरिद्वार में होगी। बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 22 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रॉयल होंगे। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रकाश जंग थापा ने बताया कि सभी बॉक्सिंग प्रशिक्षक अपने दो महिला और पुरुष प्रतिभागी खिलाड़ियों के नाम अनिवार्य तौर पर बॉक्सिंग संघ को उपलब्ध कराऐंगे। 22 मार्च को सुबह नौ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रॉयल होंगे। ट्रॉयल के सफल प्रतिभागी 1 अप्रैल को हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...