नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस के खेमे में नई जान फूंक दी है। जिला परिषद से लेकर पंचायत समितियों तक मिले शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं के हौसले बुलंद हैं। चुनावी नतीजों को कांग्रेस अब सिर्फ स्थानीय निकायों की जीत नहीं, बल्कि भजनलाल सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से का संकेत बता रही है। जीत से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तो सीधे 2028 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा, 'अभी तो झांकी है, 2028 में बाहर फेंकना बाकी है।' डोटासरा के इस बयान ने राजस्थान की सियासत में नए राजनीतिक संग्राम के संकेत दे दिए हैं। जयपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोटासरा ने पंचायत चुनाव के नतीजों को जनता का जनादेश बताया। उन्ह...