देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत सरकार के निर्देश पर 22 मई से 20 जून के बीच होने वाली मकान सूचीकरण एवं मकानों की जनगणना की तैयारी को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट राम शंकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। इस दौरान जनगणना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की जनगणना होगी। इसके लिए 104 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया है। जिन्हें बीते मार्च माह में 16, 17 व 18 तथा 23, 24 व 25 को 40-40 का बैच बनाकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण तहसीलदार व ईओ द्वारा दिया जा चुका है। प्रशिक्षण लेने वालों में टीचर व लेखपाल शामिल हैं।प्रशिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.