उरई, अप्रैल 28 -- उरई। संवाददाता अगले महीने से जिले में जनगणना शुरू हो जाएगी। इसको लेकर 22 मई से 20 जून तक का समय निर्धारित किया गया है लेकिन वेबसाइट पर जाकर आम लोगों को सात मई से स्वगणना का विकल्प मिलेगा।जिले की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना" का आयोजन 22 मई से 20 जून तक संपन्न कराया जाएगा। इस बार जनगणना कार्य को पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपादित किया जाना है जिससे आंकड़ा संकलन की प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्वरित होगी। प्रथम चरण में कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी संकलित की जाएगी, जिनमें मकान की स्थिति, उपयोग, पेयजल, शौचालय, विद्युत सुविधा, ईंधन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विवरण सम्मिलित हैं। यह भी पढ़ें- स्व गणना के प्रचार प्रसार को लेकर किया गया मंथन विशेष रूप से, इस जनगणना में प्रथम बार आमजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.