देवरिया, अप्रैल 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में 7 से 21 मई तक स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान संचालित किया होगा। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर सर्वेक्षण मकान सूचीकरण का कार्य शुरू होगा। वहीं प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। स्वगणना के तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं अपने एवं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में जन जागरूकता अभियान चलेगा। इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर संपर्क, जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, विद्यालयों व महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम तथा विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनगणना की तैयारी तेज, 7 से 21 मई तक होगी ऑनलाइन स्व-गणना इसके लि...