22 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण का कार्य
औरैया, मई 11 -- औरैया, संवाददाता। जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनगणना 2027 के तहत स्वगणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने मकान का विवरण भरकर आमजन से भी अधिक से अधिक स्वगणना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन जनहित की योजनाएं बनाकर लागू करता है, इसलिए सभी लोग अपने मकान का सही और सटीक विवरण पोर्टल पर दर्ज करें। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्मिकों को मकान गणना से संबंधित जानकारी के अलावा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी साझा न करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
जनगणना के चरण उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.