शाहजहांपुर, मार्च 14 -- डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में जनगणना-2027 की तैयारियों और प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि जनगणना-2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। यह कार्य उत्तर प्रदेश में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य शुरू होने से 15 दिन पहले स्वगणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने ब्लॉक गठन, स्लम ब्लॉक चिन्हांकन, प्रगणक और सुपरवाइजर की नियुक्ति तथा प्रशिक्षण कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। साथ ही जनगणना के ...