मैनपुरी, जनवरी 31 -- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनगणना सामान्य समिति की बैठक में शनिवार को जनगणना-2027 को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार तैयारियां समय से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को पारदर्शी, समयबद्ध और शत-प्रतिशत कवरेज के साथ संपन्न कराना आवश्यक है। जनगणना केवल जनसंख्या की संख्या जानने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह शासन-प्रशासन की सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक योजनाओं का आधार है। डीएम ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े गांव, वार्ड, नगर और शहर स्तर पर एकमात्र आधिकारिक स्रोत होते हैं, जिनके आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा ग्रामीण व शहरी विकास की योजनाएं बनाई जाती हैं। जनगणना-2027 देश की पहली पूर्णत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.