22 मई को विशाल निरंकारी संत समागम
सोनभद्र, मई 20 -- ओबरा। स्थानीय श्रीराम मंदिर के मानस भवन में 22 मई को विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन होगा। निरंकारी संत समाज के जगदीश चौहान ने बताया कि इस आयोजन में पूरे जनपद से सैकड़ों निरंकारी संतजन पधारेंगे। इसके साथ ही आस पास के जनपद मिर्जापुर,चंदौली, गाजीपुर, बलिया, बनारस एवं सिंगरौली आदि स्थानों से भी संतो के आने की संभावना है। मुख्य वक्ता केंद्रीय प्रचारिका बहन निर्मल मनचंदा को सुनने के साथ सभी को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान अनेकों भक्तजन मिशन के संदेश को गीत, विचार, भजन, कविता आदि के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। यह भी पढ़ें- विराट शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.