22 मई को बरेली में होगी तीन मंडलों की संयुक्त खरीफ उत्पादकता गोष्ठी
अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खरीफ सीजन 2026-27 में अधिक फसल उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में 22 मई को बरेली स्थित आईवीआरआई के विवेकानंद ऑडिटोरियम में अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल की संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित की जाएगी। आयुक्त अलीगढ़ मण्डल संगीता सिंह द्वारा जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों से मुख्य विकास अधिकारी, कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रत्येक जनपद से 20-20 प्रगतिशील कृषकों एवं एक-एक विशिष्ट प्रगतिशील महिला कृषक की सहभागिता भी सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और सफल अनुभवों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.