22 मई को खजौली बाजार में हटेगा अतिक्रमण
मधुबनी, मई 20 -- खजौली। खजौली बाजार के मंगती चौक से अंबेडकर चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने 22 मई की तिथि तय की है। अंचल अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है तथा भारी पुलिस बल की मांग की गई है।प्रशासन के अनुसार बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों किनारे कई लोगों ने स्थायी और अस्थायी निर्माण कर कब्जा कर रखा है। इससे सड़क काफी संकरी हो गई है और रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार सड़क दुर्घटना की शिकायत भी सामने आई है। जनहित और यातायात व्यवस्था को देखते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है। अंचल कार्यालय की ओर से पहले ही पैदल मार्च कर अतिक्रमणकारियों को तीन दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। सूचना अखबारों के माध्यम से भी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.