सहारनपुर, फरवरी 28 -- उड़ान इन्नोवेटिव अकादमी के 22 विद्यार्थियों का ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में चयनित होने पर अकादमी में सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। अकादमी संस्थापकों पुनीत कुमार और निकिता कुमारी ने बताया कि उक्त प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को कक्षा 6 व कक्षा 9 के लिए आयोजित हुई थी जिसका परिणाम 27 फरवरी 2026 को घोषित किया गया। कक्षा 6 के लिए नक्श अग्रवाल, कार्तिक रोहिला, एकांश शर्मा, विराज सिंह, अद्विक सैनी, इश सैनी, अधिराज सैनी, मोहम्मद, आयु सैनी, ऋषभ देशवाल और कक्षा 9 के लिए मानवीर चौधरी, आयुष सैनी, छवि, वैभव सैनी, ज़ैद खटाना, अक्षिता सैनी, स्वतंत्र सहगल, जय प्रीत सिंह,युग चौधरी व विकास कुमार सफल रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...