बदायूं, जनवरी 29 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद न्यायालय परिसर स्थित नवीन वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में बुधवार को बैठक की गयी। जिसमें 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल संचालन को लेकर रणनीति तैयार की। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने कहा कि 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर में सभी प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं से पात्रों को लाभांवित किया जायेगा। सचिव ने कहा कि मेगा शिविर की लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिये व्यापक स्तर पर पंपलेट, पोस्टर, बैनर आदि से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। शिविर समिति अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) रिंकू ने शिविर का अधिक से अधिक लोगों से लाभ लेने की अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.