शामली, फरवरी 20 -- त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के उददेश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली की ओर से 22 फरवरी को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी सचिव प्रतिभा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार यह शिविर प्रातः 10ः30 बजे से शहर के सिटी ग्रीन, दिल्ली रोड शामली में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.